विभिन्न विभागों में 33,687 रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

Updated at : 11 Jul 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में 33,687 रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के विभागों में 33,687 पद रिक्त हैं, जिन पर बहुत जल्द नियुक्ति होगी. उन्होंने बताया कि इन रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से सरकारी कार्यों में और भी तेजी आयेगी. ये सभी नियुक्तियां स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के माध्यम से की […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार के विभागों में 33,687 पद रिक्त हैं, जिन पर बहुत जल्द नियुक्ति होगी. उन्होंने बताया कि इन रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से सरकारी कार्यों में और भी तेजी आयेगी. ये सभी नियुक्तियां स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के माध्यम से की जायेंगी. सुश्री बनर्जी ने कहा कि एसएससी के जरिये सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रथम से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक की नियुक्ति को जल्द ही पूरा किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के अवकाश ग्र्रहण करने के बाद 33,687 पद खाली हुए हैं. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अनारक्षित 18527 पद खाली पड़े हैं, जबकि आरक्षित खाली पदों की संख्या 15163 है. इनमें 7411 पद पिछड़ी जाति के लिए, जबकि 2021 पद अतिपिछड़ी जातियों के खाली पड़े हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों तक सरकारी सेवाओं को अबाध रूप से पहुंचाने के लिए उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र ही पूरा करेगी.

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर माकपा के विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ नियुक्तियां करने की घोषणा करती हैं, नियुक्तियां कहां हुई हैं. अगर यह हो जाये, तब बात करें, तो अच्छा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola