मुख्यमंत्री की एक और मीम सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 10 Jul 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की एक और मीम सोशल मीडिया पर वायरल

सीएम ने पार्थ को बुला कर जतायी नाराजगी कोलकाता : एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोटो को लेकर मीम तैयार किया गया है, जिसे लेकर सियासी घमसान मच गया है. अब मुख्यमंत्री के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर पहचान पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री ने […]

विज्ञापन

सीएम ने पार्थ को बुला कर जतायी नाराजगी

कोलकाता : एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोटो को लेकर मीम तैयार किया गया है, जिसे लेकर सियासी घमसान मच गया है. अब मुख्यमंत्री के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर पहचान पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसे लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को बुलाकर नाराजगी जतायी. इस पर शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यह लोगों को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले से लेकर चुनाव बाद तक सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संबंधित फेक न्यूज, फेक पोस्टर को प्रसारित किया जाता रहा है.
इसे लेकर भाजपा आइटी सेल पर आरोप लगते रहे हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ममता बनर्जी के फेक आइडी कार्ड (पहचान पत्र) को साझा किया गया है. आइडी में ममता को भाजपा का सदस्य दिखाया गया है. उनकी तस्वीर लगे आइडी में सदस्यता संख्या और राज्य का नाम भी उल्लेखित है.
इतना ही नहीं, राहुल गांधी की भी ऐसी एक तस्वीर लगी आइडी साझा की गयी है. इस पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की है. तृणमूल सूत्रों के मुताबिक जैसे ही यह खबर ममता बनर्जी के पास पहुंची, उन्होंने मंगलवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को बुलाकर नाराजगी जतायी. सीएम ने इसका मुकाबले करने के लिए पार्टी आइटी सेल को और अधिक सक्रिय होने का निर्देश दिया. हालांकि भाजपा की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola