भाजपा समर्थकों पर लगातार हमला जारी: ‘जय श्रीराम’ कहने पर बंगाल में कर दी गयी हत्या, तनाव

कल्याणी : नदिया जिले के नवद्वीप थाना अंतर्गत स्वरूपगंज में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव व्याप्त हो गया है. शनिवार को घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथावरोध करने के साथ थाने के समक्ष शव के साथ प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम कृष्णा देवनाथ (28) है. […]
कल्याणी : नदिया जिले के नवद्वीप थाना अंतर्गत स्वरूपगंज में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव व्याप्त हो गया है. शनिवार को घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथावरोध करने के साथ थाने के समक्ष शव के साथ प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम कृष्णा देवनाथ (28) है. बताया जाता है कि वह जय श्रीराम बोलते हुए घर आ रहा था. तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा देवनाथ गादीगाछा चौरंगी क्लब के सामने बेहोश स्थिति में पाया गया था. पहले उसे शक्तिनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.
गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गयी. शनिवार को कृष्णा का शव जब उसके घर पहुंचा तो परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. नवद्वीप के फकीरतला में कृष्णा देवनाथ के शव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों ने सड़क अवरोध किया. इसके बाद शव को लेकर वह नवद्वीप थाने गये और वहीं काफी देर तक प्रदर्शन किया. पीड़ित के घरवालों ने नवद्वीप थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. नदिया उत्तर के भाजपा अध्यक्ष महादेव सरकार ने कहा कि कृष्णा देवनाथ जय श्रीराम बोलते हुए अपने घर की ओर जा रहा था तभी तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला बोला और बुरी तरह पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










