मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- राज्य का नाम बदलने में अड़ंगा लगा रहे भाजपा के कुछ नेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘भाजपा नेताओं के एक वर्ग’ पर राज्य का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भाजपा नेता इस मामले में अड़ंगा लगा रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने सदन में कहा, ‘हम 2003 से ही प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘भाजपा नेताओं के एक वर्ग’ पर राज्य का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भाजपा नेता इस मामले में अड़ंगा लगा रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने सदन में कहा, ‘हम 2003 से ही प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है. बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है. यह राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है.’ सुश्री बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राज्य का नाम बदल कर बांग्ला करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी.
उन्होंने इसके साथ ही मोदी से संसद के चल रहे सत्र में एक संवैधानिक संशोधन के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए भी कहा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को सांसद ऋतब्रत बनर्जी के एक सवाल पर कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ करने को मंजूरी नहीं दी है.
उन्होंने कहा था कि किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की जरूरत होती है और ऐसा सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है. पिछले वर्ष 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था और प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










