ePaper

लाल पाड़ की पीली साड़ी में जय जगन्नाथ का जयघोष करने पहुंची नुसरत जहां, कहा मैं आज भी मुसलमान, पर ...

Updated at : 04 Jul 2019 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
लाल पाड़ की पीली साड़ी में जय जगन्नाथ का जयघोष करने पहुंची नुसरत जहां, कहा मैं आज भी मुसलमान, पर ...

कोलकाता : आज रथयात्रा के अवसर पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने यहां इस्कॉन मंदिर में पूजा की. नुसरत जहां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अपने पति निखिल जैन के साथ पूजा में शिरकत की. इस मौके पर नुसरत जहां ने लाल पाड़ की पीली साड़ी पहनी हुई थी. नुसरत ने कट्टरपथियों के डर से […]

विज्ञापन

कोलकाता : आज रथयात्रा के अवसर पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने यहां इस्कॉन मंदिर में पूजा की. नुसरत जहां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अपने पति निखिल जैन के साथ पूजा में शिरकत की. इस मौके पर नुसरत जहां ने लाल पाड़ की पीली साड़ी पहनी हुई थी. नुसरत ने कट्टरपथियों के डर से अपना लिबास नहीं बदला और वे बेखौफ होकर सिंदूर लगायी नजर आ रही थीं, साथ ही उन्होंने मेहंदी भी लगायी थी.

नुसरत जहां ने पूजा के दौरान अक्षत छींटा और नारियल भी फोड़ा. पूजा के बाद नुसरत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जन्म से मुसलमान हूं और आज भी मैं मुसलमान हूं. यह आस्था का मुद्दा है. मैं जानती हूं कि हर धर्म का सम्मान होना चाहिए.गौरतलब है कि भारतीय बिजनेस मैन निखिल जैन के साथ शादी करने के बाद नुसरत जहां ने सिंदूर लगाना और चूड़ा पहनना शुरू कर दिया, जिससे वे कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं. नुसरत ने संसद में शपथ भी इसी वेषभूषा में लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola