दूसरे राज्यों के छात्र पश्चिम बंगाल में नहीं कर सकेंगे मे़डिकल की पढ़ाई

Published at :28 Jun 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे राज्यों के छात्र पश्चिम बंगाल में नहीं कर सकेंगे मे़डिकल की पढ़ाई

स्टेट कोटा में नहीं मिलेगा दाखिलाकोलकाता : वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (डब्ल्यूबीयूएचएस) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले छात्र अब स्टेट कोटा पर मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर सकेंगे. पहले पश्चिम बंगाल में राज्य कोटा में अन्य राज्य को छात्रों को पढ़ने का अवसर मिल […]

विज्ञापन

स्टेट कोटा में नहीं मिलेगा दाखिला
कोलकाता : वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (डब्ल्यूबीयूएचएस) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले छात्र अब स्टेट कोटा पर मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर सकेंगे.

पहले पश्चिम बंगाल में राज्य कोटा में अन्य राज्य को छात्रों को पढ़ने का अवसर मिल जाता था. इसके लिए उन्हें डोमीसाइल बी के साथ आवेदन करना पड़ता था. लेकिन अब ऐसे छात्रों को स्टेट कोटा में पढ़ने का अवसर नहीं मिलेगा.

केवल वैसे छात्रों को ही अवसर दिया जायेगा, जिनके माता-पाता पश्चिम बंगाल में हों और पढ़ाई के लिए छात्र करीब 10 वर्षों से राज्य के बाहर हों, ऐसे छात्र ही स्टटे कोटा का लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola