भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किया भाटपाड़ा का दौरा, हिंसा जारी, बम फेंका गया, लाठीचार्ज

कोलकाता : भाटपाड़ा में जारी हिंसा के बीच आज भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया, सत्यापाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं. भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जैसे ही यहां से रवाना हुआ भाजपा और टीएमसी के दो समूह आमने-सामने आ गये और उनके बीच झड़प हुई. इस दौरान […]
कोलकाता : भाटपाड़ा में जारी हिंसा के बीच आज भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता एसएस अहलुवालिया, सत्यापाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं. भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जैसे ही यहां से रवाना हुआ भाजपा और टीएमसी के दो समूह आमने-सामने आ गये और उनके बीच झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से देसी बम चले और पथराव किया गया. इस घटना में कुछ लोग भी घायल हो गये.
फुचका बेचने वाले को पुलिस ने गोली मारी
अहलुवालिया ने कहा कि गरीब और निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है. एक फुचका विक्रेता को पुलिस ने गोली मारकर हत्या की, जिसके पूरे परिवार का जिम्मा उसी के कंधे पर था. स्थानीय सांसद अर्जुन सिंह की ओर से दोनों परिवार को आर्थिक सहायता दस लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही धर्मवीर साव के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन किये जाने का आश्वासन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










