खतरे से बाहर जूनियर डॉक्टर

राज्य सरकार वहन करेगी इलाज खर्च कोलकाता : एनआरएस मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों व चिकित्सकों के बीच झड़प की घटना में गंभीर रूप से घायल जूनियर डॉ परीबाह मुखोपाध्याय को महानगर के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस (आइएनके) में भर्ती कराया गया है. मंगलावर को परीबाह की सर्जरी की गयी. अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट […]
राज्य सरकार वहन करेगी इलाज खर्च
कोलकाता : एनआरएस मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों व चिकित्सकों के बीच झड़प की घटना में गंभीर रूप से घायल जूनियर डॉ परीबाह मुखोपाध्याय को महानगर के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस (आइएनके) में भर्ती कराया गया है. मंगलावर को परीबाह की सर्जरी की गयी.
अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ऋषिकेशकुमार ने बताया कि डॉ परीबाह को मंगलवार तड़के 3.22 बजे अस्पताल में भरती कराया गया था. बेहोशी की हालत में उन्हें लाया गया था. डॉक्टर ने कहा कि उनकी खोपड़ी में चोट लगी है. चोट लगने के कारण खून जम गया था, इसलिए हमें सर्जरी करनी पड़ी. सर्जरी के बाद अब उनकी सेहत स्थिर है. उसे अगले पांच से छह दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










