ePaper

पश्चिम बंगाल : अब विजय जुलूस पर भाजपा-तृणमूल में ठनी

Updated at : 07 Jun 2019 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : अब विजय जुलूस पर भाजपा-तृणमूल में ठनी

– भाजपा अध्यक्ष ने कहा : मुख्यमंत्री की मनाही के बावजूद निकलेगा विजय जुलूस कोलकाता : जय श्रीराम पर भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में टकराव के बाद अब लोकसभा चुनाव के बाद विजय जुलूस निकाले जाने पर भी टकराव खुलकर सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि राज्य में विजय जुलूस […]

विज्ञापन

– भाजपा अध्यक्ष ने कहा : मुख्यमंत्री की मनाही के बावजूद निकलेगा विजय जुलूस

कोलकाता : जय श्रीराम पर भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में टकराव के बाद अब लोकसभा चुनाव के बाद विजय जुलूस निकाले जाने पर भी टकराव खुलकर सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि राज्य में विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री की चेतावनी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

श्री घोष ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा : ममता बनर्जी के विरोध के बावजूद पूरे बंगाल में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं. इसी तरह से ममता बनर्जी के विरोध के बावजूद पूरे राज्य में भाजपा का विजय जुलूस निकलेगा. उन्होंने कहा : सुश्री बनर्जी ने बिना चुनाव आयोग की अनुमति के ही विद्यासागर की मूर्ति टूटने के मुद्दे पर जुलूस निकाली थी. उनके मंत्री और नेताओं ने जुलूस निकाले थे. बिना अनुमति के गांधी मूर्ति के सामने धरना दिये थे.

उन्होंने सवाल किया : क्या सारे कानून केवल भाजपा के लिए ही हैं? मुख्यमंत्री की मनमानी को वे लोग नहीं मानेंगे. वह चुनाव में पराजित हुईं हैं. वह विजय जुलूस नहीं कर पायेंगी. जनता ने उनलोगों को जीताया है. हम लोग क्यों विजय जुलूस नहीं निकालेंगे. जिन लोगों ने लड़कर चुनाव जीता है. वह लड़कर विजय जुलूस भी निकालेंगे.

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि आदेश की अवमानना कर विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola