छह जुलाई तक खुली रहेगी सीयू की हेल्पलाइन

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें स्नातक स्तर पर अलग-अलग कोर्स में दाखिला संबंधी सभी पूछताछ के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं. इस पर अवकाश व रविवार का दिन छोड़ कर अन्य सभी दिन संपर्क किया जा सकता है. विद्यार्थी हेल्पलाइन […]
कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें स्नातक स्तर पर अलग-अलग कोर्स में दाखिला संबंधी सभी पूछताछ के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं. इस पर अवकाश व रविवार का दिन छोड़ कर अन्य सभी दिन संपर्क किया जा सकता है.
विद्यार्थी हेल्पलाइन 033-2241-0344 व 2257-3376 पर जानकारी ले सकते हैं. यह हेल्पलाइन छह जुलाई तक खुली रहेगी. शुक्रवार को कलकत्ता यूनिवर्सिटी की ओर से एमटेक कोर्स में दाखिले के लिये भी नये नियमों की घोषणा की गयी है.
इस विषय में कलकत्ता यूनिवर्सिटी की काउंसिल फॉर अंडरग्रेजुएट स्टडीज के सचिव गुरुपद सारेन ने जानकारी दी कि इस कोर्स में दाखिले की क्या योग्यता व नीति होगी, इसकी सूचना जारी कर दी गयी है. इस कोर्स के लिए नया फीस स्ट्रक्चर एकेडमिक सत्र 2019-20 से लागू होगा. कलकत्ता यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.caluniv.ac.in पर इसकी जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










