अंतिम चरण का मतदान : कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

कोलकाता : सातवें व अंतिम चरण के मतदान में नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हुई हैं. कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में कई ऐसे चर्चित उम्मीदवार हैं, जिन्हें पता ही नहीं था कि वे उम्मीदवार बनेंगे. कई का राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था. सातवें चरण के चर्चित […]
कोलकाता : सातवें व अंतिम चरण के मतदान में नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हुई हैं. कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में कई ऐसे चर्चित उम्मीदवार हैं, जिन्हें पता ही नहीं था कि वे उम्मीदवार बनेंगे. कई का राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था. सातवें चरण के चर्चित चेहरों में नाम आता है मिमी चक्रवर्ती का. तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर अचानक ममता बनर्जी ने टाॅलीवुड के इस चर्चित चेहरे को यादवपुर लोकसभा केंद्र से उम्मीदवार बना दिया.
राजनीति से कोसों दूर रहनेवालीं मिमी प्रचार के दौरान काफी विवादों में रहीं. जनता से दास्ताने पहनकर हाथ मिलाने का मामला हो या चुनावी मंच पर आपा खोना. उनकी हर खबर सुर्खियां बनीं. शूटिंग छोड़कर चुनाव जीतने में जुटीं मिमी का मुकाबला माकपा के हेवीवेट नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




