राजनीति से प्रेरित है विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना : सचिन पायलट

कोलकाता : राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की बुधवार को निंदा की और कहा कि यह चुनाव से पूर्व राजनीति से प्रेरित कदम है. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मंगलवार को हुई झड़प के दौरान विद्यासागर के नाम पर स्थापित एक कॉलेज […]
कोलकाता : राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की बुधवार को निंदा की और कहा कि यह चुनाव से पूर्व राजनीति से प्रेरित कदम है. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मंगलवार को हुई झड़प के दौरान विद्यासागर के नाम पर स्थापित एक कॉलेज में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था.
यह हिंसा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान शुरू हुई थी. पायलट ने बुधवार को यहां एक रैली में कहा, “ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ना राजनीति से प्रेरित कदम है. हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं.”
उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग अगली सरकार बनाएगा. कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी सरकार जा रही है. वे हार जाएंगे क्योंकि लोग उनके कुशासन से आजिज आ चुके हैं. उन्होंने 2014 के चुनावों के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया. वे इस चुनाव में हार जायेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










