ePaper

संदिग्ध हालत में जेयू के पूर्व प्रो वाइस चांसलर की मौत

Updated at : 12 May 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में जेयू के पूर्व प्रो वाइस चांसलर की मौत

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर आशीष वर्मा (55) की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. घटना शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे की है. सूत्रों के अनुसार आशीष वर्मा टालीगंज थाना अंतर्गत सदर्न एवेन्यू स्थित विश्वविद्यालय के सरकारी आवासन में रहते थे. दूसरे तल्ले पर स्थित उनके क्वार्टर में रखे बिस्तर […]

विज्ञापन

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर आशीष वर्मा (55) की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. घटना शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे की है. सूत्रों के अनुसार आशीष वर्मा टालीगंज थाना अंतर्गत सदर्न एवेन्यू स्थित विश्वविद्यालय के सरकारी आवासन में रहते थे. दूसरे तल्ले पर स्थित उनके क्वार्टर में रखे बिस्तर से उनकी लाश बरामद की गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उनके मृत होने की पुष्टि की. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अकेले रहते थे. कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया.

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के जख्मों के निशान नहीं मिले हैं. घटनास्थल से कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत के कारण का पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola