महानगर में याद किये गये कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर

Updated:
विज्ञापन
महानगर में याद किये गये कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर

कोलकाता : महानगर समेत पूरे राज्य में गुरुवार को रवींद्र जयंती मनायी गयी. कोलकाता के जोड़ासांको स्थित रवींद्र भारती और रवींद्र सदन में सुबह से ही नेताओं के आने का क्रम जारी रहा. यहां रवींद्रनाथ की मूिर्त पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. रवींद्र सदन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी. जोड़ासांको में तृणमूल नेता […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर समेत पूरे राज्य में गुरुवार को रवींद्र जयंती मनायी गयी. कोलकाता के जोड़ासांको स्थित रवींद्र भारती और रवींद्र सदन में सुबह से ही नेताओं के आने का क्रम जारी रहा. यहां रवींद्रनाथ की मूिर्त पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. रवींद्र सदन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी.

जोड़ासांको में तृणमूल नेता सुदीप बंद्याेपाध्याय, विधायक स्मिता बक्सी, मेयर फिरहाद हकीम, तृणमूल प्रत्याशी माला राय ने कविगुरु की मूिर्त पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. रवींद्र जयंती के उपलक्ष्य में साॅल्टलेक पूर्वांचल आवासिक कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्वांचल कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पहले रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस व अन्य मौजूद रहे.

उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे गीतों का पाठ किया. कार्यक्रम के दौरान आइएससी परीक्षा में देश में प्रथम स्थान पानेवाले देवांग कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola