बैरकपुर: तृणमूल पार्षद के साथ मारपीट का आरोप भाजपा पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर बैरकपुर नगरपालिका के एक तृणमूल पार्षद और उनके समर्थकों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में बैरकपुर 4 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद शुभ्रांशु बनर्जी और एक समर्थक को गंभीर चोटें आयीं हैं. दोनों को बैरकपुर के एक गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
विज्ञापन
कोलकाता : बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर बैरकपुर नगरपालिका के एक तृणमूल पार्षद और उनके समर्थकों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में बैरकपुर 4 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद शुभ्रांशु बनर्जी और एक समर्थक को गंभीर चोटें आयीं हैं. दोनों को बैरकपुर के एक गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तृणमूल ने इस घटना में भाजपा समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात पार्टी के काम से शुभ्रांशु बनर्जी अपने समर्थकों के साथ इलाके में निकले थे. आरोप है कि कल्याणी एक्सप्रेस-वे के निकट पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने उन्हें लक्ष्य कर ईंट फेंका. पार्षद ने जब घटना का विरोध किया तो भाजपा समर्थक उनके साथ मारपीट करने लगे.
इस घटना में शुभ्रांशु और मोहित दास नामक एक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गये. घटना की शिकायत टीटागढ़ थाने में दर्ज करा दी गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि बैरकपुर अनुमंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष अहीन्द्रनाथ बसु ने कहा कि इस घटना में भाजपा समर्थकों का हाथ नहीं है. बेवजह हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










