“लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम भाजपा नेताओं के अनुकूल बनाया गया”

कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के समय पर सवाल खड़े किये और दावा किया कि भाजपा के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को तीन महीने तक खींचा गया. हुगली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के इतिहास में चुनाव कभी […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के समय पर सवाल खड़े किये और दावा किया कि भाजपा के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को तीन महीने तक खींचा गया. हुगली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के इतिहास में चुनाव कभी इतने लंबे समय तक नहीं हुए.
उन्होंने कहा : यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोकसभा चुनाव काफी गर्मी के मौसम में हो रहा है. अब काफी गर्मी हो गयी है. गर्मी से लड़ते हुए लोगों को मतदान करना होगा. उन्होंने कहा : पिछले वर्ष हमने (पश्चिम बंगाल सरकार) पंचायत चुनाव मार्च तक खत्म कर लिये थे. लेकिन उन्होंने आम चुनावों को मई तक खींचा है.
उन्होंने दावा किया कि आम चुनावों की योजना इस तरह बनायी गयी कि भाजपा नेताओं के उपयुक्त हो. उन्होंने कहा : चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. इसका कार्यकम इस तरह से बनाया गया है कि भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










