अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका में, तीन तलाक का मुद्दा होगा महत्वपूर्ण

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन पांच सीटों पर मतदान होना है, यहां अल्पसंख्यक आबादी निर्णायक भूमिका में हैं. तीसरे चरण में जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण व बालुरघाट सीट पर मतदान होना है. इसमें जंगीपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे एवं मौजूदा सांसद […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन पांच सीटों पर मतदान होना है, यहां अल्पसंख्यक आबादी निर्णायक भूमिका में हैं. तीसरे चरण में जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण व बालुरघाट सीट पर मतदान होना है. इसमें जंगीपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे एवं मौजूदा सांसद अभिजीत मुखर्जी चुनावी मैदान में हैं.
भाजपा ने कुमारगंज सीट से दो बार भाकपा की विधायक रह चुकीं माफूजा खातून पर भरोसा जताया है. इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं. यहां तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान है. तृणमूल की ओर से खलीलुर्रहमान मैदान में है, जबकि माकपा ने जुल्फिकार अली को टिकट दिया है.
यह सीट पारंपरिक तौर पर कांग्रेस और माकपा के कब्जे में रही है. इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सांसद रहे हैं. इसके बाद से ही मुस्लिम बहुल इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाने लगा. वर्तमान में यहां से प्रणब के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस के सांसद हैं. जंगीपुर में अल्पसंख्यक आबादी को निर्णायक माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










