ePaper

चार से मुख्यमंत्री का तूफानी चुनाव प्रचार

Updated at : 28 Mar 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
चार से मुख्यमंत्री का तूफानी चुनाव प्रचार

17 मई तक 100 जनसभाओं को करेंगी संबोधित कोलकाता : आसन्न लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तूफानी चुनाव प्रचार दौरा चार अप्रैल से शुरू होगा. चार अप्रैल से 17 मई तक वह चुनाव प्रचार के लिए 100 जनसभाओं […]

विज्ञापन

17 मई तक 100 जनसभाओं को करेंगी संबोधित

कोलकाता : आसन्न लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तूफानी चुनाव प्रचार दौरा चार अप्रैल से शुरू होगा. चार अप्रैल से 17 मई तक वह चुनाव प्रचार के लिए 100 जनसभाओं को संबोधित करेंगी. इस संबंध में स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह 31 मार्च को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का दौरा करेंगी और वहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु की सभा में भाग लेंगी.
वह उसके अगले दिन वहां से लौट आएंगी. इसके बाद चार अप्रैल को उत्तर पूर्व भारत व उत्तर बंगाल से अपना चुनावी प्रचार दौरा शुरू करेंगी और 17 मई तक 100 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह जगहों पर वह मोबाइल से भी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी. राज्य में चुनाव के प्रचार के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करना चाहती है, इसलिए वह अन्य राज्यों में भी यूनाइटेड इंडिया के लिए चुनाव प्रचार करने जायेंगी, हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वह किन-किन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगी.
बताया गया है कि मुख्यमंत्री की छह अतिरिक्त जनसभाएं कोलकाता, सिलीगुड़ी, उत्तर 24 परगना और हुगली में प्रस्तावित की गई हैं. इन जिलों में मुख्यमंत्री अधिक जनसभाएं करेंगी. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अपनी जनसभाओं में मुख्यमंत्री पिछले आठ सालों में तृणमूल सरकार द्वारा किए गए कार्यों और विकासमूलक फैसलों के बारे में लोगों को बताएंगी. इसके साथ ही विगत पांच सालों के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में भी वह जिक्र करेंगी.
उत्तर 24 परगना जिले में मुख्यमंत्री की चार जनसभाएं होनी हैं. ऐसे में यहां के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री ने मैदान संभालने का निर्णय लिया है. इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हिंदी में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola