पश्चिम बंगाल : फिर एक ट्रेन में लगी आग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा स्टेशन के संतरागाछी यार्ड में एक ट्रेन में आग लग गयी. शुक्रवार देर रात फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) में आग लगी, जिससे यात्री कोच जलकर राख हो गया. चूंकि यार्ड में खड़ी ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, कोई हताहत नहीं हुआ. अग्निशमन वाहन ने आग […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा स्टेशन के संतरागाछी यार्ड में एक ट्रेन में आग लग गयी. शुक्रवार देर रात फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) में आग लगी, जिससे यात्री कोच जलकर राख हो गया.
चूंकि यार्ड में खड़ी ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, कोई हताहत नहीं हुआ. अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह से ट्रेनों का आवागमन भी बाधित नहीं हुआ. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
ज्ञात हो कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सटे रंगापनी स्टेशन के पास डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और एक यात्री कोच में आग लग गयी थी. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










