यूपी के भदोही में भयावह विस्फोट, मालदा के नौ श्रमिकों सहित 13 मरे

मालदा : उत्तर प्रदेश में बनारस के पास कालीनों के लिए मशहूर भदोही जिले में जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चौरी थाना क्षेत्र के रोटहा बाजार में शनिवार दोपहर एक कारखाने में भयावह विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा कारखाना उड़ गया और वहां काम करनेवाले श्रमिकों के शरीर क्षत-विक्षत हो […]
मालदा : उत्तर प्रदेश में बनारस के पास कालीनों के लिए मशहूर भदोही जिले में जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चौरी थाना क्षेत्र के रोटहा बाजार में शनिवार दोपहर एक कारखाने में भयावह विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा कारखाना उड़ गया और वहां काम करनेवाले श्रमिकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गये.
इस हादसे में मालदा के नौ श्रमिक मारे गये गये हैं. कुल 13 लोगों के मारे जाने की खबर है. कारखाने के आसपास के तीन-चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. कारखाने के श्रमिकों व अन्य लोगों को मिलाकर करीब दर्जन भर लोग घायल भी हैं. इनमें मालदा का भी एक श्रमिक है, जिसके सिर में चोट होने की वजह से उसकी हालत गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










