राज्य में एक और मिष्टी हब की होगी स्थापना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 12:59 AM
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में होगी स्थापना कोलकाता : महानगर के न्यूटाउन स्थित मिष्टी हब की तर्ज पर उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में भी मिष्टी हब स्थापित किया जायेगा. राज्य सरकार के वित्त व उद्योग विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार का सुक्ष्म, लघु व मध्यम वर्गीय व […]
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में होगी स्थापना
कोलकाता : महानगर के न्यूटाउन स्थित मिष्टी हब की तर्ज पर उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में भी मिष्टी हब स्थापित किया जायेगा. राज्य सरकार के वित्त व उद्योग विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार का सुक्ष्म, लघु व मध्यम वर्गीय व कपड़ा विभाग (एमएसएमई एंड टेक्सटाइल डिपार्टमेंट), बशीरहाट -2 ब्लॉक के रघुनाथपुर में न्यू टाउन के बेहद सफल मिष्टी हब के मॉडल पर मिष्टी हब की योजना बना रहा है.
न्यूटाउन मिष्टी हब दमदम हवाई अड्डे के मार्ग पर स्थित होने के कारण, यह हब लोगों के आकर्षण का केंद्र है. विदेशी पर्यटक भी इस हब का आनंद उठा रहे हैं. अब इसी तरह की योजना बशीरहाट में बनायी गयी है. राज्य सरकार ने परियोजना के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं.
इस हब के सक्रिय होने से क्षेत्र में मिठाइयों के व्यापार से जुड़े लगभग 1,500 लोग लाभान्वित होंगे. योजना के अनुसार दुकान-मालिकों के लाभ के लिए हब के बगल में एक छेना और पनीर इकाई भी स्थापित की जायेगी. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि हब में उचित पैकेजिंग का उपयोग किया जाये. वहां पर बैठकर खाने की सुविधा भी मिलेगी. मिष्टी हब के प्रबंधन के लिए एक सहकारी समिति बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










