कोलकाता : सीबीआइ से दूर रहना चाहते हैं तृणमूल के नेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 6:06 AM
कोलकाता : कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार बनाम सीबीआइ की लड़ाई अब राजनीतिक रूप ले लिया है. ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के जिन नेताओं को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, वे लोग फिलहाल कुछ राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि वे चाहते हैं कि किसी तरह वे लोकसभा चुनाव तक सीबीआइ के […]
कोलकाता : कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार बनाम सीबीआइ की लड़ाई अब राजनीतिक रूप ले लिया है. ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के जिन नेताओं को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, वे लोग फिलहाल कुछ राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि वे चाहते हैं कि किसी तरह वे लोकसभा चुनाव तक सीबीआइ के पास नहीं जायें.
गत दिसंबर महीने में सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सीबीआइ ने नोटिस भेजा था. इसके बाद इस साल जनवरी में भी उनको नोटिस भेजकर हाजिर होने को कहा है. हालांकि कोलकाता में नहीं रहने के कारण वह नोटिस नहीं ले पाये. तृणमूल नेताओं को इस बात का डर सता रहा है कि सीबीआइ की जिरह में कहीं वे फंस न जायें, इसलिए जहां तक संभव हो, इससे बचे रहना चाहिए.
सीबीआइ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर की बिक्री से मिले रुपये कहां खर्च किये गये, इसका पता लगाना चाहती है. उस रकम में कितना पैसा जागो बांग्ला को मिला, यह जानने के लिए ही सीबीआइ डेरेक को बुला रही है. डेरेक जागो बांग्ला के प्रकाशक और तृणमूल कांग्रेस के तीन अकाउंट होल्डर में एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










