हावड़ा : 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें : फिरहाद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हावड़ा : आंदुल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें. वह ज्यादा कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस से डर गये हैं. यही कारण है कि राज्य में लगातार सभा कर रहे हैं. सीबीआइ और इडी […]

विज्ञापन

हावड़ा : आंदुल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि 56 इंच सीना वाले कुश्ती लड़ें. वह ज्यादा कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस से डर गये हैं. यही कारण है कि राज्य में लगातार सभा कर रहे हैं. सीबीआइ और इडी के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को डराने की साजिश रची जा रही है.

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अब वह दीदी की पेंटिग को मुद्दा बना रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मोटा संबोधित करते हुए कहा कि फिरहाद ने कहा कि यहां कितने भी मोटा आ जाये, कुछ नहीं हो सकता.

बंगाल में कोई इम्पोर्टेड नेता नहीं चाहिए. बंगाल के लोग ममता के साथ हैं और रहेंगे. जनसभा के बाद दूसरे दलों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं‍ ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा. इस सभा में मंत्री अरूप राय, विधायक वैशाली डालमिया, सांसद प्रसून बनर्जी, विधायक ब्रजमोहन मजूमदार सहित कई नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola