मालदा : गाजोल से कोलकाता के लिए सरकारी बस सेवा शुरू

मालदा : हाल ही में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल उत्तर मालदा लोकसभा सीट से सांसद मौसम बेनजीर नूर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गाजोल से कोलकाता के लिए सरकारी बस सेवा को रवाना किया. उल्लेखनीय है कि पिछले 34 साल के वामफ्रंट शासनकाल के दौरान भी गाजोल से कोलकाता जाने वाली कोई […]
मालदा : हाल ही में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल उत्तर मालदा लोकसभा सीट से सांसद मौसम बेनजीर नूर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गाजोल से कोलकाता के लिए सरकारी बस सेवा को रवाना किया. उल्लेखनीय है कि पिछले 34 साल के वामफ्रंट शासनकाल के दौरान भी गाजोल से कोलकाता जाने वाली कोई सीधी बस सेवा नहीं थी.
यात्रियों को सड़क के किनारे बसों को रोककर सफर करना होता था. इसके अलावा लोग 25 किलोमीटर दूर मालदा जाकर कोलकाता के लिए सरकारी बस पकड़ते थे. रविवार को मौसम नूर की उपस्थिति में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के मातहत सुपर डीलक्स सरकारी बस सेवा शुरू की गई.
इस कदम से गाजोल के आम लोगों से लेकर व्यवसायी शिविर में उत्साह चरम पर है. बस को रवाना करते समय गाजोल स्टैंड के कार्यक्रम में सांसद मौसम नूर के अलावा जिला परिषद के सभाधिपति गौड़चन्द्र मंडल के अलावा स्थानीय ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




