तृणमूल सरकार ने श्रमिकों पर खर्च किये 1300 करोड़ रुपये : मलय

Updated at : 26 Jan 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल सरकार ने श्रमिकों पर खर्च किये 1300 करोड़ रुपये : मलय

सिलीगुड़ी/ जलपाईगुड़ी : उत्तर बंगाल के दौरे पर आये राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी में श्रमिक मेलों का उद्घाटन करते हुए पूर्व की वाम मोर्चा सरकार व वर्तमान केंद्र सरकार पर आक्रमण किया और अपनी सरकारी को सही मायने में श्रमिक हितैषी बताया. राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न जिलों […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी/ जलपाईगुड़ी : उत्तर बंगाल के दौरे पर आये राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी में श्रमिक मेलों का उद्घाटन करते हुए पूर्व की वाम मोर्चा सरकार व वर्तमान केंद्र सरकार पर आक्रमण किया और अपनी सरकारी को सही मायने में श्रमिक हितैषी बताया. राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न जिलों में श्रमिक मेले का आयोजन किया जा रहा है.

इसी क्रम में शुक्रवार को सिलीगुड़ी के दागापुर इलाके में राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक तथा पर्यटन मंत्री गौतम देव ने मेले का उद्घाटन किया. मेले में लभगभ 42 स्टॉल लगाये गये हैं. इसी दिन मलय घटक ने जलपाईगुड़ी मिलन संघ मैदान में भी दो दिनों के श्रमिक मेले का उद्घाटन किया.

उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में श्री घटक ने श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर पिछले वामो सरकार के काम पर कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि वामो सरकार के समय 35 सालों तक इस योजना में जहां 9 करोड़ रुपये ही खर्च किये गये थे. वहीं 2011 से 2018 के बीच तृणमूल सरकार ने इस योजना में 1300 करोड़ रुपये खर्च किये है. ममता बनर्जी सरकार ने श्रम विभाग से 48 योजनाओं को लागू किया है.

केंद्र के भाजपा सरकार पर भी वह जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को नौकरी, बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए देने जैसे झूठे वादे किये थे. श्रम विभाग के लिए केंद्र से कुछ भी नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रसोई गैस बांट रही है. वहीं जलावन व तेल का दाम बढ़ा रही है.
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लोगों ने सबक सिखाया है. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के हराने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की है. जलपाईगुड़ी के कार्यक्रम में एसजेडीए चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती, डिप्टी लेबर कमिश्नर पार्थ विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे. मेले में लगभग 50 स्टॉल लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola