कोलकाता : 10 लाख से भी अधिक लोगों की वर्षों की यातायात समस्या होगी दूर, जिंजिराबाजार-बाटानगर फ्लाइओवर का उद्घाटन आज
Updated at : 11 Jan 2019 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महेशतला, बजबज और पुजाली क्षेत्रों में रहनेवाले लाखों लोगों की वर्षों की यातायात संबंधी समस्या का समाधान शुक्रवार को हो जायेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिंजिरा बाजार से बाटानगर तक फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगी. गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आउट्राम घाट पर लगे गंगासागर मेला का परिदर्शन करेंगी. इसके बाद वहीं […]
विज्ञापन
कोलकाता : महेशतला, बजबज और पुजाली क्षेत्रों में रहनेवाले लाखों लोगों की वर्षों की यातायात संबंधी समस्या का समाधान शुक्रवार को हो जायेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिंजिरा बाजार से बाटानगर तक फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगी. गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आउट्राम घाट पर लगे गंगासागर मेला का परिदर्शन करेंगी.
इसके बाद वहीं से ही जिंजिंराबाजार-बाटानगर फ्लाइओवर का उद्घाटन भी करेंगी. पिछले दिनों राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने जिंजिरा बाजार-बाटानगर फ्लाइओवर (संप्रीति ब्रिज) का मुआयना किया था.
जिंजिरा बाजार से बाटानगर तक इस फ्लाइओवर की कुल लंबाई लगभग 6.85 किमी है और इसके निर्माण में लगभग 355 करोड़ रुपये की लागत आयी है. अभी जिंजिरा बाजार से बाटानगर जाने के लिए बजबज ट्रंक रोड होकर जाने पर लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, क्योंकि यहां ट्रैफिक काफी जाम रहता है.
लेकिन ब्रिज से यह दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी. इससे महेशतला, बजबज व पुजाली क्षेत्र में रहनेवाले 10 लाख से भी अधिक लोगों की वर्षों की यातायात समस्या दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




