कोलकाता : संगीत सुन कर कोमा से बाहर आयी महिला

Published at :15 Dec 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  संगीत सुन कर कोमा से बाहर आयी महिला

कोलकाता : संगीत से दीप जलना या बारिश होना भले ही कहानी जैसा लगती हो, लेकिन जीवन में संगीत का एक अलग महत्व ही नहीं, बल्कि यह रोग उपचार का माध्यम भी बन सकता है. यह कोलकाता में साबित हो गया. संगीत किसी की बीमारी को ठीक कर दे, ऐसा शायद ही कभी सुना हो. […]

विज्ञापन
कोलकाता : संगीत से दीप जलना या बारिश होना भले ही कहानी जैसा लगती हो, लेकिन जीवन में संगीत का एक अलग महत्व ही नहीं, बल्कि यह रोग उपचार का माध्यम भी बन सकता है. यह कोलकाता में साबित हो गया. संगीत किसी की बीमारी को ठीक कर दे, ऐसा शायद ही कभी सुना हो.
लेकिन कोलकाता में यह करिश्मा हुआ है. महानगर के मशहूर सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएसकेएम) में भर्ती एक महिला कई दिनों से कोमा में थी और म्यूजिक थेरेपी के जरिये वह इससे बाहर आयी है.
21 वर्षीय संगीता दास को एन राजम का संगीत दिन में तीन बार सुनने की सलाह दी गयी थी. संगीता के परिवार ने माना कि किस तरह संगीत सुनने से उसे कोमा से बाहर आने में मदद मिली. दरअसल संगीता के डॉक्टर संदीप कुमार कर खुद भी एक वॉयलिन वादक हैं.एसएसकेएम हॉस्पिटल में कार्डियक ऐनिस्थीसिया स्पेशलिस्ट संदीप ने संगीता के परिवार को म्यूजिक थेरेपी की सलाह दी थी.
उन्होंने कहा : मुझे लगता है कि हमें उसके पूरी तरह होश में आने का इंतजार करना चाहिए. फिलहाल उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.एन राजम के संगीत को दिन में तीन बार सुनने की सलाह दी गयी थी
यह खबर सुनकर मैं हैरान हूं. मैंने बहुत पैसा कमाया है, बहुत अवॉर्ड जीते हैं, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरा वॉयलिन बजाना किसी को जिंदगी दे सकता है. मैं अपनी भावनाएं शब्दों में नहीं बयान कर सकती हूं. मैं संगीता के पूरी तरह स्वस्थ होने पर उससे मिलूंगी और उन डॉक्टरों से भी जिन्होंने उसे यह सलाह दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola