कोलकाता : विधायक गोलीबारी कांड में 11 गिरफ्तार
Updated at : 15 Dec 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर विधायक विश्वनाथ दास की गाड़ी पर गुरुवार को हुई गोलीबारी व बमबाजी कांड में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि विधायक की गाड़ी पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. पुलिस ने कल रात से ही […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के जयनगर विधायक विश्वनाथ दास की गाड़ी पर गुरुवार को हुई गोलीबारी व बमबाजी कांड में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि विधायक की गाड़ी पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गयी थी.
पुलिस ने कल रात से ही लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी रखा है. गुरुवार की रात को ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. उसके बाद शुक्रवार को पुन: पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है. हालांकि अभी तक पुलिस को घटना के पीछे के कारणों का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है.
जिस पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना हुई थी उसके सीसीटीवी फुटेज में जिस व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखा गया था, पुलिस ने उसकी शिनाख्त मनिरुल इस्लाम मोल्ला नामक व्यक्ति के रूप में की है. विधायक ने घटना के पीछे अपराधियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की थी.
जबकि दक्षिण 24 परगना युवा तृणमूल के सभापति सैकत मोल्ला ने इस घटना के पीछे एसयूसीआई तथा माकपा के समर्थकाें को हाथ होने की आशंका व्यक्त की है. इधर जयनगर में तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या मामले की जांच शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआइडी) ने अपने हाथों में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




