धूमधाम से मना गुरुनानक का 549वां प्रकाशोत्सव, हजारों की तादाद में जुटे सिख समुदाय के लोग
Updated at : 24 Nov 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शुक्रवार को गुरु नानक साहब का 549वां प्रकाशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. कोलकाता के भावी मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने गुरुनानक के 549वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब को चादर चढ़ायी और सिख समुदाय के लोगों के साथ बैठकर गुरुवाणी का श्रवण किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी […]
विज्ञापन
कोलकाता : शुक्रवार को गुरु नानक साहब का 549वां प्रकाशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. कोलकाता के भावी मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने गुरुनानक के 549वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब को चादर चढ़ायी और सिख समुदाय के लोगों के साथ बैठकर गुरुवाणी का श्रवण किया.
इस अवसर पर उन्होंने सभी को गुरुनानक प्रकाशोत्सव बधाई भी दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाल में सभी धर्म व जाति के लोग समान हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में सभी धर्म के लोग अपना-अपना त्योहार हर्षोंल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे उन्हें भी सभी धर्म के पर्व को मनाने की प्ररेणा मिलती है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा हो, क्रिसमस हो, ईद हो या नानक जयंती, हमारे पार्टी के सदस्य सभी त्योहारों को समान भाव से मनाते हैं.
महानगर के धर्मतल्ला शहीद मीनार मैदान में ‘गुरु सिंह सभा संस्था’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम गुरु नानक का प्रकाशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जहां न सिर्फ सिख समुयदाय के लोग बल्कि अन्य समुदाय के लोगों के साथ राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी और शोभन देव चट्टोपाध्याय ने भी भाग लिया.
सभी ने गुरुग्रंथ साहिब की वाणी सुनी और लंगर में भोजन भी किया. पिछले तीन दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम दिनभर लंगर में सभी को भोजन प्रसाद खिलाया गया. चूंकि गुरु सिंह सभा संस्था बंगाल के सभी गुरुद्वारे का केंद्र है, यहां पर सभी गुरुद्वारे के सदस्य आकर अपना योगदान देते हैं. संस्था के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह व सचिव प्रितपाल सिंह ने बताया कि यह पर्व समानता का पर्व है. जिसमें गुरुनानक की वाणी तथा उनके द्वारा सर्वप्रथम शुरु किये गये लंगर को सम्मान पूर्वक ग्रहण किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




