आभूषण व्यवसायी से छिनताई की कोशिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : देगंगा के बेड़ाचांपा इलाके में अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को धारदार हथियार से घायल कर उससे छिनताई की कोशिश की, लेकिन व्यवसायी के चिल्लाने की आवाज सुन कर लोगों को उस तरफ आते देख बदमाश मौके से फरार हो गये. घायल अवस्था में व्यवसायी को देगंगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले […]
विज्ञापन
कोलकाता : देगंगा के बेड़ाचांपा इलाके में अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को धारदार हथियार से घायल कर उससे छिनताई की कोशिश की, लेकिन व्यवसायी के चिल्लाने की आवाज सुन कर लोगों को उस तरफ आते देख बदमाश मौके से फरार हो गये.
घायल अवस्था में व्यवसायी को देगंगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. घटना बुधवार रात देगंगा के विश्वनाथपुर इलाके में घटी. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार आभूषण व्यवसायी दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था.
घर से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










