वीरभूम : ससुराल में पत्नी और सास ने बांध कर पीटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरभूम : वीरभूम जिले के सिउडी में घरेलू हिंसा का उल्टा पुराण देखने को मिला, जहां दुर्गापूजा की छुट्टी मनाने ससुराल गये दामाद को सास और पत्नी ने घर में बंद कर हाथ-पैर बांध कर पीटा. दामाद का इलाज सिउडी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस सूत्रों से के अनुसार, दामाद पेशे से शिक्षक है […]

विज्ञापन
वीरभूम : वीरभूम जिले के सिउडी में घरेलू हिंसा का उल्टा पुराण देखने को मिला, जहां दुर्गापूजा की छुट्टी मनाने ससुराल गये दामाद को सास और पत्नी ने घर में बंद कर हाथ-पैर बांध कर पीटा. दामाद का इलाज सिउडी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस सूत्रों से के अनुसार, दामाद पेशे से शिक्षक है और दुर्गापूजा की छुट्टी मनाने सिउडी के अरविंद पल्ली स्थित ससुराल गया था. जानकारी के अनुसार, सास दामाद से अक्सर विभिन्न बहाने रुपये वसूलती थी. पूजा के दौरान दामाद को ससुराल आया देख सास ने 30 हजार रुपये मांगे तो दामाद ने दे दिया.
इसके बाद पत्नी भी 15 हजार रुपये मांगी तो उसे भी रुपये मिल गये. रात के वक्त अचानक दामाद ने अपनी पत्नी और सास से इतनी बड़ी रकम मांगने की वजह पूछी तो सास और पत्नी आग बबूला हो गये. उसका हाथ पैर बांध कर जम कर पिटाई कर दी. दामाद की चीख सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे छुड़ा कर सिउडी सदर अस्पताल पहुंचाये. घटना ती खबर पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तो दामाद ने लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और पत्नी को हिरासत में ले लिया.
दामाद ने अपनी शिकायत में कहा कि इसके पहले भी उसके साथ कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है. हर बार वह इस उम्मीद में छोड़ देता था कि शायद इनका व्यवहार सुधर जाये और उसके दांपत्य जीवन सुखद रहे, लेकिन इस बार की घटना ने सारी हदें पार कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है. घरेलू हिंसा होने और पीड़ित की सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखते हुए पुलिस उसका परिचय उजागर नहीं कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola