West Bengal : दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में घुसी कार, दो हादसों में 8 मरे

चुंचुरा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात जिले के डुमुरदाहा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में एक कार के घुस जाने के कारण पांच लोग […]
चुंचुरा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात जिले के डुमुरदाहा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में एक कार के घुस जाने के कारण पांच लोग मारे गये.
हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में शुक्रवार रात में चुंचुरा में एक ई-रिक्शा में एक ट्रक के टक्कर मार देने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




