कमरहट्टी में घर के छज्जा से दबकर मासूम की मौत
Updated at : 10 Oct 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी जूट मिल के क्वार्टर में रहने वाले एक परिवार के घर का छज्जा अचानक गिरने से दबकर जख्मी हुई मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची का नाम सुमिया सारा (11) बताया गया है.घटना के बाद ही गुस्साएं लोगों ने जूट मिल के गेट पर ही […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी जूट मिल के क्वार्टर में रहने वाले एक परिवार के घर का छज्जा अचानक गिरने से दबकर जख्मी हुई मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची का नाम सुमिया सारा (11) बताया गया है.घटना के बाद ही गुस्साएं लोगों ने जूट मिल के गेट पर ही विरोध प्रदर्शन किया. श्रमिकों का आरोप है कि जूट मिल के क्वार्टर की हालत बदहाल है. 13सौ क्वार्टरों में से 80 कभी भी गिर सकता है. हर समय लोगों को जान का खतरा लगा रहता है. मिल प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों ने रोष जाहिर किया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुमिता अपनी मां रिजवान नाज, पिता मोहम्मद सलीम और छोटी बहन के साथ सोयी थी.मोहम्मद सलीम का परिवार कमरहट्टी जूट मिल दो नंबर लाइन के 29 नंबर क्वार्टर में रहता है. रात में अचानक मकान का छज्जा गिर गया. इसमें परिवार वालों को चोटें आयीं लेकिन बच्ची को गंभीर चोट आयी.
उसे अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत देखते हुए आरजीकर ले जाया गया, जहां पर उसे इंजेक्शन देकर छोड़ दिया गया, जबकि बीच रास्ते में लौटते समय ही गाड़ी में उसने दम तोड़ दिया. परिवार वालों ने अस्पताल के खिलाफ भी आरोप लगाया है कि ठीक से इलाज नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




