ममता बोलीं लोगों को पता चलना चाहिए नेताजी के साथ क्या हुआ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को सच जानने का अधिकार है कि वर्ष 1945 में ताइहोकू विमान दुर्घटना के बाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ क्या हुआ। वर्ष 2015 में आज के ही दिन राज्य सरकार ने नेताजी से संबंधित फाइलों को गोपनीय सूची से […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को सच जानने का अधिकार है कि वर्ष 1945 में ताइहोकू विमान दुर्घटना के बाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ क्या हुआ। वर्ष 2015 में आज के ही दिन राज्य सरकार ने नेताजी से संबंधित फाइलों को गोपनीय सूची से हटा दिया था.
इसे याद करते हुए ममता ने कहा कि आम जनता को यह जानने का हक है कि विमान दुर्घटना के बाद उनके प्यारे नेता के साथ क्या हुआ। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज ही के दिन 2015 में हमारी सरकार ने नेताजी से संबंधित फाइलों को गोपनीय सूची से हटा दिया था। ताइहोकू विमान दुर्घटना के बाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ क्या हुआ? जनता को सच जानने का हक है.
” उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 18 सितंबर, 2015 को नेताजी से संबंधित 64 फाइलों को गोपनीय सूची से अलग कर दिया था। मोदी सरकार ने भी जनवरी 2015 में नेताजी से संबंधित कई फाइलों को गोपनीय सूची से अलग किया था। बहरहाल इन फाइलों में ऐसी कोई सूचना या नये साक्ष्य नहीं हैं जिनसे यह पता चले कि 18 अगस्त, 1945 को ताइहोकू (अब के ताइवान) में विमान दुर्घटना के बाद उनके साथ क्या हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










