आग पर नियंत्रण की कोशिश जारी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश दौरे के लिए रवाना

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बागड़ी मार्केट में आग बुझाने की कोशिश जारी है. दमकल, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम आग बुझाने में पूरी तरह से लगी हुई है. अभी तक किसी के फंसे होने या घायल होने की सूचना नहीं है. दमकल कर्मी पूरी तत्परता से आग बुझाने में लगे […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बागड़ी मार्केट में आग बुझाने की कोशिश जारी है. दमकल, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम आग बुझाने में पूरी तरह से लगी हुई है. अभी तक किसी के फंसे होने या घायल होने की सूचना नहीं है. दमकल कर्मी पूरी तत्परता से आग बुझाने में लगे हुए हैं.
सुश्री बनर्जी ने यह बातें इटली और जर्मनी के दौरे पर रवाना होने के पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहीं. उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी 24 सितंबर तक इटली और जर्मनी के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान इटली और जर्मनी के उद्योगपतियों और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ निवेश के मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










