शिकागो यात्रा रद्द हुई, तो मोदी सरकार पर बरसीं ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 11:26 AM
बेलूर मठ (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार का हवाला देते हुए शिकागो की उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द किये जाने को ‘नापाक साजिश’ बताया. शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 150 साल पूरे होने के मौके पर रामकृष्ण मठ और मिशन के […]
बेलूर मठ (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार का हवाला देते हुए शिकागो की उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द किये जाने को ‘नापाक साजिश’ बताया.
शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 150 साल पूरे होने के मौके पर रामकृष्ण मठ और मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने अमेरिका में इसका आयोजन नहीं हो पाने पर निराशा जतायी.
बनर्जी ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘मैं शिकागो जाना चाहती थी. कुछ लोगों की नापाक साजिश के कारण मैं वहां नहीं जा पायी.’
उन्होंने कहा, ‘इस घटना से मुझे बहुत चोट पहुंची है.’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने शिकागो की यात्रा के लिए सारी तैयारियां की थी, लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने जून में उन्हें सूचित किया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










