कोलकाता : पोर्ट इलाके में प्रवेश के लिए ट्रकों को करनी पड़ रही है मशक्कत

Updated at : 11 Sep 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : पोर्ट इलाके में प्रवेश के लिए ट्रकों को करनी पड़ रही है मशक्कत

कोलकाता : पोर्ट इलाके में ट्रक के प्रवेश पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. वहीं सरकार टालीगंज, बेलगछिया, अरविंद सेतु समेत चार पुलों पर ट्रकों के चढ़ने पर रोक लगा दी है. जिस कारण राज्य भर में जहां-तहां ट्रक फंसे हुए हैं. यह बातें फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट […]

विज्ञापन
कोलकाता : पोर्ट इलाके में ट्रक के प्रवेश पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. वहीं सरकार टालीगंज, बेलगछिया, अरविंद सेतु समेत चार पुलों पर ट्रकों के चढ़ने पर रोक लगा दी है. जिस कारण राज्य भर में जहां-तहां ट्रक फंसे हुए हैं. यह बातें फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सजल घोष ने कहीं. इन समस्याओं के तहत सोमवार महानगर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
वहीं संगठन इस मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखी गई है. ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कहा कि ट्रक के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से फल, साग-सब्जी, मछली तथा अंडे मंगाये जाते है. माझेरहाट की घटना के बाद राज्य के चार बड़े ब्रिज पर ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा देने से कई जगहों पर ट्रक फंसे हुए हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार ने विकल्प को तलाशे बैगर इतना बड़ा निर्णय ले लिया. इसे पहले महानगर में प्रवेश के लिए सुबह के 8 से रात 10 बजे तक नो एंट्री रखी गई थी. अब सुबह 8 बजे से रात के 11 बजे तक नो एंट्री लगा दी गई है.
इससे महानगर में बड़े ट्रको को प्रवेश करने के लिए काफी परेशानी हो रही है. वर्तमान में नेविदिता व हुगली सेतु से ही ट्रकों को महानगर में प्रवेश करने दिया जा रहा है. अगर यही समस्या बनी रही तो दुर्गापूजा के दौरान महानगर के लोगों को परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है.
उन्होंने सरकार से कैनल इस्ट व कैनल वेस्ट रोड को विकल्प के तौरा पर इस्तेमाल में लाने की मांग की है. इसके अलावा संगठन की ओर से जर्जर ब्रिजों की मरम्मत तथा ओवर लोडिंग पर रोक लगाये जाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola