कोलकाता : हथियार के बल पर चार लाख की लूट

Updated at : 10 Sep 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : हथियार के बल पर चार लाख की लूट

तीन लूटेरों ने वारदात को दिया अंजाम सीसीटीवी नहीं होने पर जांच में आयी परेशानी कोलकाता : रविवार शाम डोमजूर के सलप स्थित गैस के एक गोदाम से चार लाख रुपयों की लूट हुई. पुलिस का कहना है कि तीन लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया. लूटेरों ने अपना चेहरा ढका हुआ था. जानकारी […]

विज्ञापन
तीन लूटेरों ने वारदात को दिया अंजाम
सीसीटीवी नहीं होने पर जांच में आयी परेशानी
कोलकाता : रविवार शाम डोमजूर के सलप स्थित गैस के एक गोदाम से चार लाख रुपयों की लूट हुई. पुलिस का कहना है कि तीन लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया. लूटेरों ने अपना चेहरा ढका हुआ था.
जानकारी के अनुसार, पाकुड़िया के पास सलप में रसोई गैस का एक गोदाम है. गोदाम के सामने कैशियर बैठा था. शाम साढ़े तीन बजे एक बाइक पर तीन लूटेरे आये. सभी हथियारों से लैस थे. उनलोगों ने वहां खड़े सभी लोगों को रिवॉल्वर तान दिया. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. तीनों वहां खड़े ड्रिस्ट्रिब्यूटरों से रुपये लूट कर भाग निकले. करीब चार लाख रुपयों की लूट हुई.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची. लूटेरों ने बाइक को गोदाम से कुछ दूरी पर छोड़ दिया. आसपास सीसीटीवी नहीं होने के कारण जांच में परेशानी आ रही है. हालांकि पुलिस दूसरे कारखानों के बाहर और रास्तों के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
उत्तर 24 परगना के निमता इलाके की घटना
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के निमता थानांतर्गत दमदम दुर्गानगर इलाके में घर से नकद 60 हजार रुपये समेत गहने की चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पता चलते ही पीड़ित परिवारवालों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, घटना का पता शनिवार को चला, जब पीड़ित महिला के मौसी के लड़के ने उसे फोन कर सारी जानकारी दी कि घर में चोरी हुई है. पीड़ित महिला का कहना है कि शनिवार को घर में कोई नहीं था. उसका पति काम से बाहर गया था और वह भी इधर अपने मायके में चली आयी थी. घर खाली था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की है. रविवार को घर लौटे परिवारवालों ने सामान बिखड़े और गहने व रुपये गायब देख थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola