12 शरणार्थी कॉलोनियों को मिलेगी मान्यता
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 10 Feb 2026 2:27 AM
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों की 12 नयी शरणार्थी कालोनियों को आधिकारिक मान्यता देने का निर्णय लिया है.
कोलकाता. राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों की 12 नयी शरणार्थी कालोनियों को आधिकारिक मान्यता देने का निर्णय लिया है. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, इन कालोनियों के निवासियों को भूमि अधिकार और निवास प्रमाण पत्र प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है. बताया गया है कि सरकारी और निजी भूमि पर स्थित इन 12 कालोनियों की सूची में उत्तर दिनाजपुर की बीरनगर कालोनी और उत्तर 24 परगना की द्विजहरि स्क्वायर, चासीपाड़ा व मानसा कालोनी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त, कोलकाता नगर निगम के विभिन्न वार्डों और दक्षिण 24 परगना की आनंदमयी पार्क व सुकांत सरणी जैसी बस्तियों के हजारों निवासियों को इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा. भूमि व भूमि सुधार विभाग का कहना है कि लंबे समय से लंबित कानूनी और प्रशासनिक जटिलताओं को दूर कर यह कदम विशुद्ध रूप से मानवीय और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के तहत उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










