मालदा : शराब बेचने का विरोध करने पर मां की हत्या की कोशिश

घायल महिला मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती मालदा : घर में बेटा अवैध शराब का कारोबार चला रहा था, जिसका विरोध करने पर बेटे ने हंसिया मारकर मां की हत्या की कोशिश की. मंगलवार रात के 11 बजे यह घटना इंग्लिश बाजार थाने की कोतवाली ग्राम पंचायत के जोत आड़ापुर गांव में घटी. घटना के […]
घायल महिला मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती
मालदा : घर में बेटा अवैध शराब का कारोबार चला रहा था, जिसका विरोध करने पर बेटे ने हंसिया मारकर मां की हत्या की कोशिश की. मंगलवार रात के 11 बजे यह घटना इंग्लिश बाजार थाने की कोतवाली ग्राम पंचायत के जोत आड़ापुर गांव में घटी. घटना के बाद वृद्धा के दो अन्य बेटे-बेटियों और पड़ोस के लोगों ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. आरोपी बेटे संजय दास के खिलाफ इस मामले में इंग्लिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि घायल महिला का नाम गायत्री दास (60) है. बड़ा बेटा संजय दास एक ही घर में अलग रहता है. आरोप है कि बीती करीब एक हफ्ते से संजय घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था. इसकी वजह से घर में तरह-तरह के लोगों का आना-जाना बढ़ गया था.
लोग शराब पीकर घर में गाली-गलौज करते थे. मंगलवार रात इसका विरोध करने पर वृद्धा के सिर पर हंसिया से तीन बार वार किया गया. उसके सर में 10-12 टांके लगाये गये हैं. ज्यादा खून बहने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक है.
घायल गायत्री दास की एक बेटी संगीता पाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को घर में शराबियों के उत्पात का मां और मझले भाई ने विरोध किया. इसी दौरान बड़े भाई संजय ने मां पर हमला कर दिया. इंग्लिश बाजार थाने के आईसी पूर्णेंदु कुंडू ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




