केरल में फंसे बंगालियों की मदद को आगे आयीं सीएम, ममता ने केरल के मुख्यमंत्री से की बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : केरल की बाढ़ में फंसे बंगालियों की मदद के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से फोन पर बातचीत की. सुश्री बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर मंगलवार को बंगाल में रह रहे कोलकाता मलयाली ऑर्गेनाइजेशन (सीओकेएमओ) के सदस्यों ने मुलाकात की. सुश्री बनर्जी ने […]
विज्ञापन
कोलकाता : केरल की बाढ़ में फंसे बंगालियों की मदद के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से फोन पर बातचीत की. सुश्री बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर मंगलवार को बंगाल में रह रहे कोलकाता मलयाली ऑर्गेनाइजेशन (सीओकेएमओ) के सदस्यों ने मुलाकात की.
सुश्री बनर्जी ने आर्गेनाइजेशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि केरल में फंसे बंगालियों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जा रही है. सीओकेएमओ के सचिव के नंदकुमार ने बताया कि केरल में लगभग 25 लाख बंगाली रहते हैं तथा वे ट्रेन से लौटने में परेशानी का सामना कर रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने आश्वस्त किया कि बाढ़ में फंसे लोगों को केरल से लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जायेगी. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बंगाल से जरूरी समान भेजे गये हैं. राज्य सरकार ने भी 10 करोड़ रुपये केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










