संसद में उठा एटीएम जालसाजी का मामला
Updated at : 08 Aug 2018 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : देश में कई जगहों पर एटीएम में स्कीमर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कर एटीएम कार्ड से डाटा चोरी करके लोगों का पैसा लूटने का मामला मंगलवार को लोकसभा में उठा और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गयी. शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय […]
विज्ञापन
कोलकाता/नयी दिल्ली : देश में कई जगहों पर एटीएम में स्कीमर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कर एटीएम कार्ड से डाटा चोरी करके लोगों का पैसा लूटने का मामला मंगलवार को लोकसभा में उठा और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गयी. शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और जयपुर आदि शहरों में बैंकों की एटीएम में स्किमर जैसे उपकरणों का उपयोग करके ग्राहकों का डाटा चोरी करने और फिर क्लोनिंग के माध्यम से उनके खातों से रुपये लूटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इसके पीछे रोमानिया और नाइजीरिया के लोगों का हाथ होने की बात भी आ रही है. श्री बंद्योपाध्याय ने मांग की कि केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम जनता की बैंकों में रखी गाढ़ी कमाई ऐसे ही नहीं लुट जाये. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी इस विषय को उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एटीएम से इस तरह रुपये चोरी के कई मामले सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि बैंकों की जिम्मेदारी है कि एटीएम पूरी तरह सुरक्षित हों और ग्राहकों का धन भी महफूज रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




