ममता ने करुणानिधि के स्वास्थ्य पर जतायी चिंता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 1:47 AM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि के स्वास्थ्य पर चिंता जतायी है. मूत्रनली में संक्रमण से बुखार को लेकर उनका इलाज चल रहा है. सुश्री बनर्जी ने तमिलनाडु के 94 वर्षीय नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कलैगनार के […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि के स्वास्थ्य पर चिंता जतायी है. मूत्रनली में संक्रमण से बुखार को लेकर उनका इलाज चल रहा है. सुश्री बनर्जी ने तमिलनाडु के 94 वर्षीय नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कलैगनार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं और प्रार्थना करती हूं कि करुणानिधि जी जल्द स्वस्थ हों.

करुणानिधि का स्वास्थ्य अक्तूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था. उनके पुत्र और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि उनके पिता बुखार से पीड़ित हैं और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola