लोकसभा में कांग्रेस और तृणमूल के सदस्यों में नोकझोंक

Updated at : 27 Jul 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस और तृणमूल के सदस्यों में नोकझोंक

कोलकाता/नयी दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की समीक्षा से जुड़़ी ‘दिशा समिति’ की बैठक नहीं बुलाने का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. इस पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जतायी. इसके कारण सदन में कुछ समय के लिए हंगामे […]

विज्ञापन
कोलकाता/नयी दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की समीक्षा से जुड़़ी ‘दिशा समिति’ की बैठक नहीं बुलाने का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. इस पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जतायी. इसके कारण सदन में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी. प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न करते हुए चौधरी ने कहा कि उनके क्षेत्र मुर्शिदाबाद में लंबे समय दिशा समिति की बैठक नहीं बुलायी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल में तानाशाही की सरकार चल रही है. इस पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आपत्ति जतायी और सदन में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी.
इस दौरान भाजपा के सदस्य चौधरी के बयान का समर्थन करते नजर आये. पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह चौधरी की पीड़ा समझते हैं और समस्या का समाधान करने में वह मदद करते हैं.
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे मल्लिकार्जुल खड़गे (सदन में कांग्रेस नेता) और सौगत राय (तृणमूल नेता) उनकी समस्या बेहतर समाधान कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola