वार्ड 45 से निकला कार्यकर्ताओं का जुलूस
Updated at : 22 Jul 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शनिवार को हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में तृणमूल समर्थकों का हुजूम उतरा. वैसे तो शुक्रवार से ही धर्मतल्ला में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तृणमूल समर्थक पहुंचने लगे थे, लेकिन शनिवार को हावड़ा सियालदह, बालीगंज, दमदम और बाली स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन मानो […]
विज्ञापन
कोलकाता : शनिवार को हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में तृणमूल समर्थकों का हुजूम उतरा. वैसे तो शुक्रवार से ही धर्मतल्ला में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तृणमूल समर्थक पहुंचने लगे थे, लेकिन शनिवार को हावड़ा सियालदह, बालीगंज, दमदम और बाली स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन मानो तृणमूल के रंग में रंगी नजर आयी.
तारकेश्वर लोकल, खड़गपुर लोकल, बर्दमान नॉन स्टॉप, कैनिंग लोकल, दमदम लोकल और शांतिपुर लोकल से तृणमूल समर्थक हावड़ा और सियालदह स्टेशन पहुंचे. तृणमूल समर्थकों ने एक्सप्रेस ट्रेनों को भी नहीं छोड़ा. सुबह 11 बजे तक हावड़ा और सियालदह स्टेशन पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनों में तृणमूल समर्थकों का कब्जा था. ट्रेनों में ज्यादातर युवा थे. वहीं इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी देखी गयी. विभूति एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन पहुंचने वाले एक तृणमूल समर्थक ने बताया कि बर्दवान स्टेशन पर ज्योंहि हमारी ट्रेन पहुंची सैकड़ों लोग ट्रेन में प्रवेश कर गये. हमने देखा कि हावड़ा की तरफ जाने वाली प्राय: सभी ट्रेनों का एक ही नजारा था.
हावड़ा, सियालदह स्टेशन पर रहा अतिरिक्त इंतजाम
शहीद दिवस के मद्देनजर हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर होने वाली भीड़ की आशंका के मद्देनजर रेलवे प्रशासन द्वारा पहले से ही अतिरिक्त इंतजाम किये गये थे. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया था.
जीआरपी द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर भी बनाये गये थे. इस दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त उद्घोषकों को तैनात किया गया था, जो यात्रियों को धर्मतल्ला जाने का रास्ता और बस रूट बता रहे थे.
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कैब रोड खोला गया
यात्रियों की बेतहासा वृद्धि को देखते हुए हावड़ा स्टेशन का कैब रोड को आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया. रैली निकलते समय भगदड़ की स्थिति ना उत्पन्न हो, इसके लिए कैब रोड को बैरिकेट कर दो भागों में बांट दिया गया. स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के लिए खुद हावड़ा मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अश्विनी कुमार और एएससी निगम डोले हावड़ा स्टेशन पर मौजूद रहे.
उधर सियालदह स्टेशन पर सियालदह मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अशीष कुमार भी सियालदह स्टेशन के कंट्रोल से पूरे मंडल के स्टेशनों की निगरानी करते रहे. उन्होंने यात्रियों के फ्लो को सुचारू बनाये रखने के लिए स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




