बंगाल की विभूतियों से प्रेरणा लेंगे देश के युवा, बोले केंद्रीय संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2018 8:39 AM
कोलकाता : बेलवेडियर हाउस में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर व बंकिम चंद्र चटर्जी के नाम से एक वर्चुअल म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है. इसका कार्य अगले महीने तक पूरा हो जायेगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ये बातें केंद्रीय सरकार के संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह […]
कोलकाता : बेलवेडियर हाउस में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर व बंकिम चंद्र चटर्जी के नाम से एक वर्चुअल म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है. इसका कार्य अगले महीने तक पूरा हो जायेगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ये बातें केंद्रीय सरकार के संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहीं. वह गुरुवार को राष्ट्रीय पुस्तकालय (नेशनल लाइब्रेरी) के वेलवेडियर हाउस में चल रहे इस डिजिटल म्यूजियम के कार्यों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर महानगर में हैं.
वह शुक्रवार को विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी व ललित कला अकादमी का मुआयना करेंगे. गुरुवार को उन्होंने 180 साल पुराने बीबीडी बाग स्थित करेंसी बिल्डिंग का भी मुआयना किया. इसके रखरखाव व पुनर्निर्माण का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत चल रहा है.
बेलवेडियर हाउस में चल रहे डिजिटल म्यूजियम के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने बताया कि यहां पर पूरे साल लोगों को आकर्षित करने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल की तर्ज पर ही लाइट एंड साउंड की व्यवस्था होगी.
इसके अलावा पूरे साल सेमिनार, प्रदर्शनी व विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जायेगा, जिससे इस राष्ट्रीय धरोहर को पहचान मिलेगी. उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय पूरे देश में इस तरह के स्थानों को पहचान देने व उनके पुनर्निर्माण लिए वृहत स्तर पर काम कर रहा है.
उन्होंने बंगाल के लोगों की इस तरह के सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति विशेष लगाव है. यहां के लोग इसके प्रति अधिक सचेत हैं. केंद्र सरकार बंगाल के इन विभूतियों के बारे में देश के अन्य भागों के लोगों को भी जागरूक करना चाहती है. ताकि वह यहां आकर समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को देख सकें.
उन्होंने बताया कि अगले महीने तक बेलवेडियर हाउस का काम पूरा हो जायेगा. इस अवसर पर उनके साथ आर्कियोलाॅजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की डायरेक्टर जनरल उषा शर्मा, राष्ट्रीय पुस्तकालय के प्रभारी महानिदेशक डा अरुण कुमार चक्रवर्ती, दिल्ली से आये नेशनल गैलरी फॉर माॅर्डन आर्ट्स के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक व एडीजी पीआइबी नानू वसीन शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










