बंगाल के युवक की बाराबंकी में मौत

Updated at : 09 Jul 2018 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के युवक की बाराबंकी में मौत

कोलकाता/बाराबंकी : बंगाल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. युवक क्षेत्र में अपनी निजी क्लीनिक चलाता था और उसी में रहता था. सुबह लोगों ने क्लीनिक का शटर उठाया तो युवक का शव फंदे से झूल रहा था. युवक झोलाछाप बताया जाता है. राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर […]

विज्ञापन
कोलकाता/बाराबंकी : बंगाल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. युवक क्षेत्र में अपनी निजी क्लीनिक चलाता था और उसी में रहता था. सुबह लोगों ने क्लीनिक का शटर उठाया तो युवक का शव फंदे से झूल रहा था. युवक झोलाछाप बताया जाता है. राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाना अंतर्गत चतरा बागी गांव निवासी पटू (25) पुत्र नव कुमार करीब दो वर्षों से यहां रह रहा था.
कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावा चौराहे पर वह अपनी निजी क्लीनिक चलाता था. रविवार देर सुबह तक क्लीनिक से वह नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने दुकान का शटर उठाया. दुकान के अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गये. पटू का शव दुकान के अंदर छत के छल्ले से फंदे पर लटका हुआ था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पटू की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. लोगों का कहना है कि एक माह बाद पटू का विवाह शायद कहीं से तय था जिसके बारे में वह स्वयं बताया करता था, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग था जिसके चलते यह घटना हुई. फिलहाल सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा सुदम की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. कोठी एसएचओ आरपी रावत ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola