कलकत्ता विश्वविद्यालय में मुकुल राय की सभा को लेकर तनाव

कोलकाता : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कलकत्ता विश्वविद्यालय में मुकुल राय की प्रस्तावित सभा को लेकर कलकत्ता विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी. उक्त सभा को लेकर तृणणूल छात्र परिषद के सदस्य भाजपा के छात्र कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गये. दोनों […]
कोलकाता : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कलकत्ता विश्वविद्यालय में मुकुल राय की प्रस्तावित सभा को लेकर कलकत्ता विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी. उक्त सभा को लेकर तृणणूल छात्र परिषद के सदस्य भाजपा के छात्र कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे को काला झंडा दिखाते हुए नारेबाजी की. इधर मुकुल राय ने सभा स्थगित करने का एलान कर दिया.
भाजपा के सरकारी कर्मचारी परिषद के कलकत्ता विश्वविद्यालय की जिम्मेवारी संभालनेवाले मनमंथ राय ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के स्वाधीकार में हस्तक्षेप कर रही है, जिसको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. विश्वविद्यालय के इस काले कानून के खिलाफ उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. इधर, तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष मणिशंकर मंडल ने मुकुल राय को काला सांप करार देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में काला सांप आकर जहर उगलना चाहता था, जिसको छात्रों ने रोक दिया, क्योंकि काले सांप को परिसर में घुसने नहीं दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




