पीएफ अधिकारी के घर इडी की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 2:17 AM
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में पीएफ के अतिरिक्त कमिश्नर के आवास व अन्य ठिकानों में गुरुवार सुबह को छापेमारी की. यह छापेमारी कोलकाता व सॉल्टलेक में स्थित कुल आठ ठिकानों में की गयी. इडी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में पार्क स्ट्रीट […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में पीएफ के अतिरिक्त कमिश्नर के आवास व अन्य ठिकानों में गुरुवार सुबह को छापेमारी की. यह छापेमारी कोलकाता व सॉल्टलेक में स्थित कुल आठ ठिकानों में की गयी. इडी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में पार्क स्ट्रीट स्थित पीएफ दफ्तर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.
उनसे पूछताछ में इस अधिकारी का नाम सामने आया था. बताया जा रहा है कि महानगर के कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से संपर्क कर यह अधिकारी अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें कर्मचारियों के पीएफ जमा नहीं करवाने का डर दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूल कर आपस में बांट लेते थे.
सारधा व रोजवैली जैसी कंपनियों में इसी तरह की धांधली के सबूत इडी को मिले थे, जिसके बाद छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में इडी के अधिकारियों को कई जरुरी कागजात मिले हैं. बताया जा रहा है कि पीएफ के अतिरिक्त कमिश्नर विदेशों में भी रुपये भेजते थे. जिसके कारण इस छापेमारी में कई विदेशी बैंकों के अकाउंट का भी पता चला है. पूरे मामले की जांच हो रही है. इसके बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










