मकान तोड़ने के नोटिस के खिलाफ कोर्ट पहुंचे ग्रामीण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने को एसडीओ की ओर से जारी किए गए नोटिस के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है़ बांकुड़ा के विष्णुपुर एसडीओ की ओर से सड़क किनारे बने मकानों को हटाने के खिलाफ ग्रामीणों ने कोलकता हाइकोर्ट में याचिका […]
विज्ञापन
कोलकाता : मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने को एसडीओ की ओर से जारी किए गए नोटिस के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है़
बांकुड़ा के विष्णुपुर एसडीओ की ओर से सड़क किनारे बने मकानों को हटाने के खिलाफ ग्रामीणों ने कोलकता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. सोमवार को अदालत के उल्लेख काल में न्यायाधीश तपोव्रत चक्रवर्ती की अदालत में कुछ ग्रामीणों की ओर से ���ामला दायर करने की अनुमति वकील मलय दे ने मांगी. उन्होंने कहा कि रास्ते के विस्तार के लिए पिछले महीने की 30 तारीख को एसडीओ की ओर से नोटिस दिया गया था.
नोटिस में अविलंब जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन जयकृष्णपुर गांव के रास्ते के करीब रहने वाले कई ग्रामीणों का दावा है कि वह वहां के वैध निवासी हैं. उनके पास सरकारी खतियान है. इसका वह टैक्स भी देते हैं. उनके पास सभी दस्तावेज रहने पर भी उन्हें जबरन वहां से हटाने की कोशिश की जा रही है. इसपर न्यायाधीश ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










